Wednesday, October 13, 2010

शुभ-शुभ बोलो

                         व्यक्ति जैसा सोचता और करता है वह वैसा ही बन जाता है.हमारा अवचेतन मन हमारे द्वारा सोचे गये ,बोले गये ,देखे गये  को अपने भीतर जमा करता रहता है.यदि बुरा बोला तो बुराई जमा हुई और अच्छा बोला बोला तो अच्छाई जमा होगी.अवचेतन मन सोचने का काम खुद नहीं करता . हमारे द्वारा भरी गयी समस्त सूचनाएँ ही उसका आधार बनती है.हम चाहते तो कुछ और है मगर अवचेतन मन को देने वाली सूचनाओं की तरफ से बेखबर रहते हैं.इसी बात के कारण हमारे बड़े-बुजुर्ग सदा से यही कहते रहें है कि "सदा शुभ-शुभ बोलो ."आओ विचार करें कि हमारे द्वारा बोला गया हर वाक्य हरबार सकारात्मक ही हो.

Saturday, October 9, 2010

सिंचोगे शंकर,बगीचा खिलेगा.

वर्ष १९९०-९१ .मैं सरदारशहर  में बी.एड .कर रहा था.आर्थिक तंगी के दिन थे .जेब में सिर्फ ७.५० रूपये थे .अर्जुन कलब की ढलान पर मेरी बिना ब्रेक की साईकिल आगे बढ़ रही थी.साईकिल की घंटी को सुना अनसुना करके चाय की दुकान पर काम करनेवाला एक लड़का चला जा रहा था.बचाते-बचाते आगे का पहिया उसके हाथ के छींके से जा टकराया.चटक,चटक,चटक...तीन गिलाश टूट गये.मैंने बिगड़ते हुए कहा सुनाई नहीं देता क्या?लड़का बोला ,"साहब,साढ़े चार रूपये दे दीजिये ,तीन गिलाश टूट गये हैं."
"क्या कहा!साढ़े चार दे दूँ?हराम में आते हैं क्या?गलती तुम्हारी है.एक तरफ चलो और मुड़कर भी देखो,समझे?"
"साहबजी ,मेरी गलती रही होगी मगर मेरा मालिक मुझे बहुत मारेगा.मुझे नौकरी से भी निकल देगा."उसके चेहरे पर करुणा झलक रही थी.मैंने जेब से साढ़े चार रूपये निकल कर उसकी हथेली पर राख दिए.मैं कभी अफशोस तो कभी फकीरी हंसी हंस रहा था.
पहला घंटा बजते-बजते चपरासी ने कक्षा में आकर मेरा नाम पुकारा.डाकिया मेरे नाम ३० रूपये का मनी आर्डर  लिए खड़ा था.शिविरा में छपी रचना का मानदेय था.मैंने प्रभु का धन्यवाद् किया.मेरे मुख से निकला..
                                        जो देगा,दिया है,दिया सो मिलेगा.   
                                             सिंचोगे शंकर,बगीचा खिलेगा.

Friday, October 1, 2010

आदरणीय पिताजी

आदरणीय पिताजी ,
                           आपकी स्मृति में शत-शत नमन.मुझे याद है तब मैं छठी कक्षा का विद्यार्थी था.आपने मुझे पक्का जोहडा बालाजी पर भजन बनाने के लिए प्रेरित किया था.मैंने टूटी-फूटी शुरुआत की और स्कुल में ही एक भजन बनाया.आपकी प्रेरणा से वह मेरी पहली कविता,पहली रचना थी.आज मेरी कविताओं का एक संग्रह चिडपडाट  नाम से प्रकाशित हो चुका है.कविता और गद्य लेखन का क्रम अनवरत चाल रहा है.आप मेरे पिता के साथ-साथ साहित्यिक गुरु भी है.

प्रतियोगिता

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ,राजस्थान द्वारा शिक्षको के लिए आयोजित प्रतियोगिता के अंतर्गत २७ से २९ सितम्बर,२०१० को राजसमन्द में राज्य स्तरीय आयोजन किया गया.सौभाग्य से निबंध लेखन प्रतियोगिता में मेरा स्थान प्रथम रहा.
विश्वनाथ भाटी ,तारानगर,चुरू 

Thursday, September 23, 2010

kuchh naya

अपनायत संस्थान,तारानगर  का शुभारम्भ दिनांक १/९/२०१० को हो गया है. यह संस्था साहित्यिक,सांस्कृतिक,सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित करने के लिए गठित की गयी है.

Tuesday, September 21, 2010

getting a friend

GETTING A FRIEND IS EASY
CHOOSING A FRIEND  IS DIFFICULT,
MAINTAINING A FRIEND IS TALLENT,
CONTINUING THE FRIENDSHIP IS A GREAT GIFT.

*****************************************************
SILENCE BETWEEN TWO UNKNOWN PEOPLE CREATES A LESSON...
BUT ...SILENCE BETWEEN TWO KNOWN PEOPLE BREAKS THE RELATION.
*****************************************************
WHAT IS THE DIFFERENCE BETWEEN YOUR AND MY SMILE?
YOU SMILE WHEN YOU ARE HAPPY
BUT I SMILE WHEN YOU ARE HAPPY.
*****************************************************
BELIEVE WHERE OTHERS DOUBT,
WORK WHERE OTHERS REFUSE,
SAVE WHERE OTHERS WASTE,
STAY WHERE OTHERS QUIT,
DARE TO BE DIFFERENT...!!
YOU WILL A WINNER.
*****************************************************

Friday, August 20, 2010

वो पल

जरुरत के मुताबिक जिन्‍दगी जीयो; ख्‍वाहिश के मुताबिक नहीं क्‍योंकि जरूरत फकीर की भी पूरी हो जाती है मगर ख्‍वाहिश बादशाहों की भी अधूरी रह जाती है।

Don't worry if others do not underrstand you.Worry if you cann't understand yourself.

Locks are never manufactured without a key.Similarly God never gives problems without solutions.All we need is to have patience to unlock them.
पूरी दुनिया की सबसे खूबसूरत जोडी;;;; मुस्‍कराहट और आंसू 
दोनों का एक साथ मिलना मुश्किल है लेकिन जब ये दोनों मिलते हैं तो वो पल सबसे खूबसूरत होता है।

GIRL

                              GIRL
      A girl is like a bird....
      God's most prettiest creation in the world....
      The childhood of girls is their golden age...
      After that ,the world keeps them in a beautiful cage...
      This innocent creature,looks like a fairy,
      Who losses her feather when she marries...
      She leads all her life in serving others..

      She also has a heart ,But none bothers..
      A dress of happiness and pleasure she wears..
      But in every corner ,you find a girl shedding tears....
      TRY TO GIVE GIRLS THE DUE RESPECT THAT THEY DESERVE....

तब नैना कछु और थे अब नैना कछु और

                        समाज में रहते हुए अनेक बार अपनी जरूरत के लिए दूसरों क‍ी मदद लेनी पडती है। रही बात रुपयों पैसों के लेनदेन की सो अधिक पैसेवाला हो या कम पैसोंवाला सबको ही जरुरत पडती रहती है।इस विषय में जो विचारणीय बात है वह यह कि तब नैना कछु और थे अब नैना कछु और अर्थात्‍ा जरुरत पडने और जरुरत पूरी होने के बाद नैन पलट जाते हैं। मेरे भाई साहब ने बताया कि व्‍यवहार कमाना पडता है। लेने के समय किया गया वादा देने के वक्‍त भी याद रहना चाहिए। वादा करते समय अपनी क्षमता का आकलन कर लेना अच्‍छा रहता है। वादे पर खरा उतर कर अपना व्‍यवहार बना रह जाता है। यदि मजबूरी हो भी जाए तो उस व्‍यक्ति को छोडकर बाकी पूरी दुनिया आपके सामने है। इससे उस व्‍यक्ति के सामने हमारा वचन खडा रह जाता है। एक बार आजमा कर तो देख लीजिए।    विश्‍वनाथ भाटी तारानगर

Thursday, August 19, 2010

आजकल

आजकल बच्‍चे मिठाई से कतराते हैं। उन्‍हें चाहिए कुरकुरे भुजिया समोसे या शीतल पेय।एक वो जमाना था जब हमें थोडे से गुड के लिए बहुत पापड बेलने पडते थे। बर्फवाले लच्‍छे के लिए तो कितनी सारी शर्तें भी माननी पडती थीं। दिवाली या होली का बेसब्री से इन्‍तजार करते रहते थे। चीनी के डिब्‍बे से मां की नजरें बचाकर थोडी सी चीनी चुराने में बहुत मजा  आता था। कभी कभी तो शिकायत हो जाने से मजा किरकिरा भी हो जाता था। रसगुल्‍ले के लिए तो कहते थे कि ये चाहे 100 खालो पर पेट तो भरेगा नहीं। जमाना बदल रहा है।

प्रशंसा

प्रशंसा सभी को सुहाती है मगर जब प्रशंसा करने का अवसर आता है तो हम कंजूस क्‍यों बन जाते हैंा जहॉं मौ‍का आये खुले दिल से प्रशंसा कर देनी चाहिए पर झूठी कभी न हो
बॉस की झूठी प्रशंसा करते जीभ कांपती क्‍यों नहीं
पत्‍नी ने बडे प्रेम से आपके लिए सब्‍जी बनाई मगर आपका ध्‍यान तो मोबाइल में था 
बच्‍चा अपनी अंकतालिका दिखाने आया पर हम तो जरुरी फाइल में उलझे थे
जब जरुरत हो तो चूक जाते हैं 
फिर से सोचें

Monday, August 9, 2010

क्षणिकाएं

तेरे लिए कहते सुनते 
खरी या खोटी
वाह री रोटी .
#######
मम्मी की झिडकी 
बेचारी लड़की 
########

Sunday, August 1, 2010

संविधान द्वारा मान्यता

राजस्थान प्रान्त एक बहुत बड़ा राज्य है. राजस्थान के लोग अपनी राजस्थानी भाषा में बोलते हैं. राजस्थानी भाषा की मारवाड़ी,मेवाड़ी,मेवाती,हाडोती आदि बोलियाँ है और विशाल साहित्य भण्डार भरा है, मगर करोड़ों लोगो की इस भाषा को अभी तक संविधान द्वारा मान्यता नहीं दी गयी है. इस भाषा को मान्यता मिलने से राजस्थान के लोगों को अपनी जबान मिल सकेगी.

Friday, June 11, 2010

hello

   हेल्लो-मैं ..... बोल रहा हूँ.मुझे आपसे एक जरुरी मुलाकात करनी है.बताइए आप मुझे कहाँ मिलेंगे?
   लेकिन आप किस विषय में बात करना चाहते हैं?
   वो सब मैं मिलने पर बता दूंगा.
  फिर भी कुछ ....[फोन कट गया ] ऐसा कोई फोन आपके पास भी आया होगा.इसके बाद क्या होता है,बताने की जरुरत नहीं.कोई आता है.साथ में एक-दो अंडर सेट्टिंग आदमी भी है.बड़ी-बड़ी बातें,एक पेपर पर प्लान बताया जाता है.आपको कुछ नहीं करना,घर बैठे ढेर सा पैसा, सपने,हार्ड वर्क और स्मार्ट वर्क का अंतर आदि-आदि.
इसके बाद मेम्बर बनाओ,मै तो फंस गया अब दो-तीन और बन जाये तो मेरे मेरे तो आ जाये.चार माह बाद उसी का फोन आता है.मैंने वो पहले वाला बंद कर दिया.अब उस से भी शानदार प्लान आया है. नित नए प्लान ,नित नए फोन.क्या आप कभी इनसे दो-चार हुए हैं?

Friday, June 4, 2010

मुक्त हंसी


इन दिनों यह मुक्त हंसी विलुप्त होने की तरफ अग्रसर है. किसी को वक़्त नहीं इसके लिए. आओ बचपन को कुंठित होने से बचाएं.

Wednesday, May 12, 2010

पशुपालन


इन दिनों क्या आपने ध्यान दिया कि दूध के लिए पशुपालन से लोग कतराते हैं। कुछ हद तक सही भी है ,क्योंकि पशुपालन करना बहुत मुश्किल हो गया है उनके लिए चारे की समस्या सबसे मोटी है क्या करना है पशु रख कर दूध मोल ले लेंगे रोजाना की दूध की बन्धीवाला आधा किलो दूध अतिरिक्त नहीं दे सकता फिर विवाह शादी में जितना मर्जी दूध,मावा,छन्ना कहाँ से आजाता है आये दिन सिंथेटिक दूध के समाचार जानने को मिलते रहते हैं। क्या इस तरफ ध्यान नहीं देना चाहिए?बेचारी गाय दर दर की मोहताज़ हो गयी।आओ कुछ सकारात्मक कदम उठायें.

Monday, May 10, 2010

चिट्ठी बापू को

बापू माफ़ करना,मैंने तुम्हे बहुत देर से समझा है। मै कभी तुमसे सहमत नहीं रहा और सदा विरोध करता था। अब समझ में आ रहा है कि तब मेरी समझ का स्तर कितना नीचा था। अभी भी तुम्हें समझने में बहुत समय लगेगा पर संतोष है कि सही दिशा तो मिली। विश्वनाथ भाटी ,तारानगर[चुरू]

Sunday, May 9, 2010

vichar

1.Good heart & good nature are two different things.Good heart can win many relationships but good nature can sustain lifelong relationship.

2.Good things come to those who wait.

Better things come to those who Try.

Best things come to those who Believe in their efforts.

3.Life is like a mirror.What we put into it ,comes back to us.-perhaps more never less.

4.Always care extra care of three thingsin life:

#Trust #promise #Relation

Because they don't make noise when break.

5.Small minds talk about results.

Average mind talk about business.

Great minds talk about growth but Champions never talk;They just perform and the World talk.

Saturday, May 8, 2010

वह मेरा भगवान नहीं है।

जिस पत्थर को पूजा करता वह मेरा भगवान नहीं है।
इंसानों की बस्ती में भी आज कोई इन्सान नहीं है॥
भाई भी बहनों को भूला ,बहनें भूली भाई को,
स्वार्थ की चक्की में पिसकरबच्चे भूले माई को,
पैसों की पर्तों में लिपटे रिश्तों की पहचान नहीं है।
इंसानों की बस्ती में भी आज कोई इन्सान नहीं है॥
सच्चाई का गला घोंटकर बढ़ा झूठ का मान यहाँ,
इंसानों का मोल घटा है,बिकता रोज ईमान यहाँ,
सच्ची बातें सुन ने वाले बचे यहाँ पर कान नहीं है।
इंसानों की बस्ती में भी आज कोई इन्सान नहीं है॥
khadi ro रही आज द्रौपदी,पर किसना की खबर नहीं है,
पांडव बनकर सब कुछ देदो,दुर्योधन को सब्र नहीं है,
भीष्म बने अन्याय गटक लो,गांडीव सूना,बाण नहीं है।
इंसानों की बस्ती में भी आज कोई इन्सान नहीं है॥
जाति,मज़हब ,उंच-नीच ने ,कतरा-कतरा इन्सान बांटा ,
सर गिन लो ,गिनते जाओगे ,पर सब पर छाया सन्नाटा,
लाशें ही लाशें दिखती हैं,मगर किसी में जान नहीं है।
इंसानों की बस्ती में भी आज कोई इन्सान नहीं है॥
बची हुई है इक चिंगारी ,दिल के कोई कोने में,
पा कर पवन पुनः सुलगेगी ,जोश भरेगी बौंने में,
दिल की बातें जिन्दा दिल से ,मुर्दों पर अरमान नहीं नहीं है।
इंसानों की बस्ती में भी आज कोई इन्सान नहीं हैं॥
विश्वनाथ भाटी,तारानगर,चुरू,राजस्थान। ३३१३०४ ०९४१३८८८२०९ ,01561-240973